राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में निशुल्क स्पोर्ट्स एकेडमी के सात खिलाड़ी हुए रवाना

श्री कोलायत। गंगानगर में 18 और 19 दिसंबर को होने वाली नेत्रहीन खिलाड़ियों की जूडो और एथलेटिक्स राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कोलायत की कपिल मुनि निशुल्क स्पोर्ट्स एकेडमी के सात खिलाड़ी रवाना हुए हैं। कोच रामावतार सेन ने बताया की महिला वर्ग में दो और पुरुष वर्ग में पांच कुल सात दृष्टि बाधित खिलाड़ियों को समाजसेवी श्री वीरेंद्र नारायण पुरोहित ने हरि झंडी दिखाकर गंगानगर के लिए रवाना किया है।

इस मौके पर खिंयाराम सैन, नितेश भोजक, जगदीश खत्री, दुर्ग पाल सिंह राजवी, एडवोकेट दिलीप सिंह राजपुरोहित, एडवोकेट अरुण राठौड़, जागृति राठौड़, रणजीत सिंह सारुंडा, राहुल हर्ष, कन्हैयालाल उपाध्याय, सुनील सैनी मूलचंद सेन, लालाराम थालोड़, श्री किशन बिश्नोई ने सभी खिलाड़ियों को जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दी