कोलयात। मुख्यमंत्रीश्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आज विधानसभा क्षेत्र श्री कोलायत के मुख्यालय सहित मढ, कोटडी, चानी, चानंडासर इत्यादि गांव में विकास रथ के साथ आमजन से संवाद किया गया। विधासभा संयोजक चैन सिंह राजपुरोहित ने बताया कि इस दौरान सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं ग्रामीणों की समस्याओं को सुना गया।

विकास रथ के माध्यम से सुशासन, पारदर्शिता और विकास से जुड़े कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया जा रहा है, ताकि प्रत्येक नागरिक प्रगति की इस यात्रा से जुड़ सके। दो साल नव उत्थान नया राजस्थान को लेकर सुशासन रथ कोलायत, मढ, कोटडी , चानी, चानंडासर गांवों में आज गया !! और ग्रामीणों की समस्या सुनी तथा फीडबैक लिया !!
इस अवसर पर विधानसभा प्रभारी कुंभ नाथ सिद्ध , विधानसभा संयोजक चैन सिंह राजपुरोहित, सरपंच प्रतिनिधि बजरंग पंवार , पूर्व सरपंच राजेंद्र मेघवाल चानंडासर, सरपंच प्रतिनिधि कोटडी अमरचंद मेघवाल , अशोक मेघवाल पूर्व महासचिव डूंगर कॉलेज बीकानेर भाजपा युवा नेता शंभू दयाल जी मंगल राव भाजपा उपाध्यक्ष मंडल श्री कोलायत ओम प्रकाश जी सरपंच चानी समुंदर सिंह जी राठौर , भंवर सिंह राठौर ईमित्र मगाराम कुमावत मनोहर सिंह पूर्व सरपंच चानी ,मूलचंद पंवार ,आशु सिंह सहित भाजपा पदाधिकारी, कोटडी सरपँच प्रतिनिधि सोहन लाल पंवार ग्राम विकास अधिकारी ओम प्रकाश नाई, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।