Public inconvenienced due to pipeline leakage in the busy Sadar Bazaar


व्यस्तम सदर बाजार में पाइपलाइन लीकेज से आम जन परेशान
श्री कोलायत lउपखण्ड मुख्यालय के सदर बाजार में पिछले कई दिनों से पाइपलाइन लीकेज के कारण सड़क पर कीचड़ फैल गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पैदल यात्रियों के साथ-साथ वाहन चालकों को भी गंभीर दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं।
वाहनों के आवागमन से कीचड़ उछलकर दुकानों में जा रहा है, जिससे व्यापारियों का सामान खराब हो रहा है तथा राहगीरों के कपड़े गंदे हो रहे हैं। इससे बाजार की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
स्थानीय लोगों में बढ़ते आक्रोश को देखते हुए स्थानीय समाजसेवी एवं सेन समाज के जिला अध्यक्ष ने जलदाय विभाग के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर पाइपलाइन लीकेज को शीघ्र दुरुस्त करवाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो आमजन का आक्रोश और बढ़ सकता है।
ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने पहले भी इस समस्या से अधिशासी अभियंता (जलदाय विभाग) को अवगत करवा दिया है, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। कपिल शर्मा कपिल रैगर भोम कुमावत देवेंद्र व्यास मनमोहन रांकावत सहित ग्रामीणों ने धरने की चेतावनी दी है
लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि लीकेज तुरंत ठीक कर सड़क की सफाई करवाई जाए, ताकि सदर बाजार में सामान्य जनजीवन बहाल हो सके।