Power Supply to Remain Disrupted for 5 Hours in Kolayat Area on January 30 Maintenance Work on Feeders Connected to 132 KV Techeri Fanta Sub-Station

30 जनवरी को कोलायत क्षेत्र में 5 घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
132 केवी सब-स्टेशन टेचरी फांटा से जुड़े फीडरों पर मेंटेनेंस कार्य
श्रीकोलायत | 29 जनवरी 2026
जोधपुर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (JdVVNL) के अंतर्गत 132 केवी ग्रिड सब-स्टेशन टेचरी फांटा पर प्रस्तावित रख-रखाव (मेंटेनेंस) कार्य के चलते श्रीकोलायत क्षेत्र में शुक्रवार, 30 जनवरी 2026 को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
सहायक अभियंता (वितरण), जोधपुर डिस्कॉम, कोलायत कार्यालय द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार 30 जनवरी को शाम 4:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक टेचरी फांटा से निकलने वाले समस्त फीडरों की विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
इस दौरान कोलायत, गजनेर, झझू, माखा, हाडला, राणेरी, दियातरा, मण्डाल सहित अन्य संबंधित क्षेत्रों में बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। विभाग ने बताया कि यह विद्युत अवरोध आवश्यक तकनीकी सुधार एवं मेंटेनेंस कार्य के कारण किया जा रहा है, ताकि भविष्य में उपभोक्ताओं को बेहतर और निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।
विद्युत विभाग ने आमजन से असुविधा के लिए सहयोग की अपील की है तथा आवश्यक कार्य पूर्व में निपटाने का आग्रह किया है।