निःशुल्क दस दिवसीय क्षार सूत्र चिकित्सा शिविर में 75 रोगियों को भर्ती किया गया, ओपीडी में पांचवें दिन तक 4200 से अधिक रोगी लाभान्वित
कोलायत के श्री राजपूत विश्राम गृह संस्था झझु रोड में चल रहे निःशुल्क दस दिवसीय क्षार सूत्र चिकित्सा शिविर के पांचवें बुधवार को बड़ी संख्या में रोगियों ने भाग लेकर आयुर्वेद उपचार का लाभ लिया।शिविर प्रभारी डॉ. रिडमल सिंह राठौड़ ने बताया कि क्षार सूत्र चिकित्सा शिविर के पांचवें दिन तक 75 रोगियों को भर्ती किया गया । शल्य क्रिया टीम में डॉ. जयवर्द्धन सिंह, डॉ. हुकुमचंद मारू,कंपाउंडर हिमेश सिन्वर, सुनील कुमार गोदारा,सीताराम मीणा,आयुर्वेद नर्स सिलोचना और परिचारक हाजी खां,अमित, जगदीश प्रसाद ने योगदान दिया। शिविर में पांचवें दिन संधिवात, सायटिका, कमरदर्द जैसे संधिजन्य रोगों के साथ-साथ अर्श, भगन्दर, मधुमेह, उच्च रक्तचाप, चर्म रोग, उदर रोग, मूत्र रोग, स्त्री रोग एवं श्वास रोगों के 712 रोगियों को परामर्श देकर आयुर्वेद औषधियों एवं विभिन्न चिकित्सापद्धतियों से उपचार कर लाभान्वित किया गया ।
आयुर्वेद विभाग के सहायक निदेशक संभाग बीकानेर के डॉ जितेंद्र सिंह भाटी और वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्सक डॉ विनीत कुमार बागड़ी ने शिविर के सभी अधिकारी/कर्मचारीयो कि बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
शिविर सहप्रभारी डॉ. इरशाद रफीक और डॉ धर्मप्रकाश आर्य ने बताया कि क्षारसूत्र एवं शल्य चिकित्सा से 72, पंचकर्म चिकित्सा से 80, अग्निकर्म चिकित्सा से 110, स्त्री रोग चिकित्सा से 75 रोगी को लाभान्वित किया गया। वहीं लेबोरेटरी जांच के माध्यम से पांचवें दिन तक 110 मरीजों की जांच की गई।