79 किलो 850 ग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त, तस्कर गिरफ्तार

कोलायत पुलिस की बड़ी कार्रवाई – नशा तस्करी पर लगा बड़ा अंकुश**

बीकानेर। जिले में नशे के कारोबार पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोलायत पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 79 किलो 850 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्ट जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जिले में सक्रिय मादक पदार्थ तस्करों के नेटवर्क को तगड़ा झटका मानी जा रही है। जानकारी के अनुसार, जिले में अवैध नशे की तस्करी व परिवहन को रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक बीकानेर के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में कोलायत थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर घूम रहा है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने संदिग्ध व्यक्ति की घेराबंदी कर तलाशी ली, जिसमें चार बोरों में भरा 79 किलो 850 ग्राम डोडा पोस्ट बरामद हुआ।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मादक पदार्थ की सप्लाई क्षेत्र के तस्करों को देने की फिराक में था। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया है। साथ ही उसके नेटवर्क, सप्लाई चैन और जुड़े अन्य सहयोगियों की तलाश भी शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान और सख्त किया जाएगा। आमजन से भी अपील की गई है कि ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम—

जसवीर कुमार, SHO कोलायत

संदीप कुमार, थानाधिकारी पुलिस थाना गंगाशहर

कॉ. सियाराम, नं. 978

कॉ. ममता, नं. 592

कॉ. सुनील, नं. 310

कॉ. रामस्वरूप, नं. 848

कॉ. मुक्कसर सिंह, नं. 2147

पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशा तस्करी पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।