श्री कोलायत। कोलायत लिफ्ट की एक जगह से नहर टूटने के समाचार मिले। नहर टूटने से किसान के खेत में पानी चला गया। जानकारी के अनुसार यह खेत किसान सत्यनारायण उपाध्याय का बताया जा रहा है। किसान सत्यनारायण ने अपने खेत में मूंगफली की फसल उगा रखी थी जो नहर के पानी से खराब हो सकती है।
गाडियाला के पास कोलायत लिफ्ट का मामला बताया जा रहा है। सुबह जब नहर का पानी खेत में पहुँच गया तब तक जलदाय विभाग का कोई कर्मचारी वहाँ नहीं पहुंचा जिससे खेत में खड़ी मूंगफली की फसल तक नहर का पानी पहुँच गया और बताया जा रहा है की इससे किसान की फसल को नुकसान हो सकता है।