बीकानेर। बच्चों को जितना पढ़ना जरूरी है उतना ही खेलना भी जरूरी है। समय समय पर हो रही खेल प्रतियोगिताओं में गाँव और शहर के बच्चों को हिस्सा लेना चाहिए इसी क्रम में बीकानेर के कोलायत से 4 से 7 सितंबर तक बीकानेर में होने वाली जिला स्तरीय बॉक्सिंग और जिमनास्टिक प्रतियोगिता में कोलायत की बहुत सी प्राइवेट और गवर्नमेंट स्कूल के खिलाड़ियों की टीमों को समाजसेवी घम सिंह भाटी साहब ने आज बिश्नोई धर्मशाला खेल ग्राउंड से हरी झंडी दिखाकर बीकानेर के लिए रवाना किया है।