श्रीकोलायत। ग्राम पंचायत गजनेर क्षेत्र के कोडमदेसर गांव में सफाई व्यवस्था को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पंचायत की ओर से ठेकेदार द्वारा नियमित सफाई और घर-घर कचरा संग्रहण की व्यवस्था होने के बावजूद कुछ लोगों द्वारा मंदिर का कचरा सार्वजनिक स्थानों पर फेंकने की शिकायत सामने आई है।
ग्राम पंचायत की ओर से जारी नोटिस में स्पष्ट कहा गया है कि यह कार्य व्यवस्था को बाधित कर रहा है और गांव की स्वच्छता के साथ धार्मिक अनुशासन को भी ठेस पहुँचा रहा है। बरसात के मौसम में ऐसे कचरे से तालाब का पानी दूषित होने और संक्रामक रोग फैलने की आशंका जताई गई है।
अध्यक्ष श्री देदारामजी वंशज कोडमदेसर को नोटिस देकर कहा गया कि यह अति गंभीर विषय हैँ भविष्य में इस तरह की लापरवाही न बरती जाए। साथ ही पुजारियों से अपील की गई है कि पूजा सामग्री और अन्य अवशेषों का निस्तारण उचित स्थान पर ही करें और सफाई कर्मियों का सहयोग करें।