बीकानेर। कोलायत के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आज से 69वीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आगाज हुआ है। राज्य सरकार की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की 45 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं। चार दिवसीय इस आयोजन में छात्राएं खो-खो मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।
कोलायत के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आज से 69वीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का रंगारंग आगाज हुआ। राज्य सरकार की पहल पर आयोजित इस प्रतियोगिता में शहरी और ग्रामीण अंचल की 45 से अधिक टीमें भाग ले रही हैं। चार दिवसीय इस आयोजन में छात्राएं खो-खो के मैदान पर अपनी खेल प्रतिभा और जुझारूपन का परिचय देंगी।
कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती के पूजन और दीप प्रज्ज्वलन से हुई। उद्घाटन अवसर पर पूर्व प्रधान जयवीर सिंह भाटी ने खिलाड़ियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि – खेलों से बच्चों की शारीरिक क्षमता विकसित होती है और ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई प्रतिभा सामने आती है।
समारोह में पहुंचे जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों का साफा पहनाकर व पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि झंवरलाल सेठिया, सीबीईओ सुनील कुमार, एसीबीईओ कैलाश बड़गुर्जर,मंगेज सिँह, प्राध्यापिका नीना भारद्वाज और शिला चूरा सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
मैदान में खो-खो की भिड़ंत देखने के लिए छात्र-छात्राओं के साथ स्थानीय ग्रामीणों में भी उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिदिन रोमांचक मुकाबले होंगे और अंतिम दिन विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

कोलायत के राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में आज से 69वीं जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का आगाज हुआ है। राज्य सरकार की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की 45 से अधिक टीमें हिस्सा ले रही हैं। चार दिवसीय इस आयोजन में छात्राएं खो-खो मैदान पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।