भारतमाला पर टकराए दो ट्रेलर, चालक हुआ घायल, मौके पर पुलिस

बीकानेर। भारतमाला रोड पर दो दो ट्रेलर टकराने के समाचार मिल रहे है। जानकारी के अनुसार एक ट्रेलर के पीछे जा घुसा दूसरा ट्रेलर जिसमें के चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है।

बताया जा रहा है की हादसे में हादसे में बीकानेर निवासी चालक राजाराम घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही महाजन पुलिस व 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंच चुकी है। घायल चालक को महाजन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायल को बीकानेर रेफर किया गया। यह जानकारी 108 के ईएमटी नरेंद्र शर्मा व चालक बक्शीश चौधरी ने दी ।