बाबा रामदेव पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए श्रीरामदेव मित्र मण्डल कोलकाता का शिविर सुचारू रूप से हुआ चालू

बीकानेर। बाबा रामदेव पैदल जाने वाले यात्रियों के लिए श्रीरामदेव मित्र मण्डल कोलकाता का शिविर आज सुचारू रूप से चालू हो गया । शिविर के आज सवेरे से जलेबी, कचौरी, चाय, कॉफी की सेवा जारी रही जिसका पैदल यात्रियों भरपुर आनंद लिया तथा पाडाल में आराम किया । यह शिविर दियातरा से 4 किलोमीटर दूर सरकारी स्कूल के आगे लगाया गया है। यह शिविर कल सोमवार तक तक चलेगा। आज भारी बारिश के बावजूद सेवा शिवर अनवरत जारी रहा।

शिविर में बाबा की जोत कर बाबा को प्रसाद चढ़ाकर भोजन प्रारम्भ किया गया। शिविर में गट्टों की खिचडी का पुलाव-कढ़ी व मिर्ची की सब्जी व रोटी का भोजन दिया गया तथा चिकित्सा सेवा अनिल व्यास, अनत पाल, शिवशकर, बानू पुरोहित ने अनवरत चालू रखी।

वरिष्ठ कार्यकर्ता बलदेव व्यास, अनिल चितलागिया, पूनम रंगा, बद्री दास व्यास, अशोक व्यास, सुशील मोहता, गुड्डू मोहता, गणेश आचार्य, बिठल आचार्य, किशन कटारिया, सनू हर्ष, अनिल व्यास, डॉ जयशकर व्यास, मनोज ओझा, हीरालाल किराडू, बाबूलाल कुम्हार, रामचन्द भढियारा आदि की देख रेख में चल रहा है। आज दोपहर कोपता चटनी व पकोड़े व चाय का नाश्ता दिया गया व रात्रि समय भोजन दिया गया। शिविर प्रवक्ता सुरेन्द्र व्यास के अनुसार यह शिविर सोमवार तक चलेगा। शिविर 26 अगस्त से कान जी की सिदढ में लगेगा।