बीकानेर। जिले के महाजन थाना क्षेत्र से बाइक फिसलने से युवक के गंभीर रूप से घायल होने के समाचार मिल रहे है। जानकारी के अनुसार अरजनसर से फूलेजी सड़क मार्ग पर कॉलेज के पास हादसा हुआ है।
इस हादसे में महाजन निवासी इस्माइल पुत्र इब्राहिम घायल हुआ है। घायल इस्माइल को अरजनसर अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को सूरतगढ़ रेफर किया गया। यह जानकारी महाजन 108 के ईएमटी नरेंद्र शर्मा ने दी ।