बीकानेर। श्री कोलायत से बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ स्थित कपिल सरोवर में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। जानकारी के अनुसार शव दो या तीन दिन से ज्यादा का पुराना लग रहा है। कोलायत पुलिस ने शव को मोर्चरी रूम में रखवाया। बताया जा रहा की सरोवर में गश्त के दौरान एच डी आर एफ की टीम को शव मिला। पुलिस के अनुसार अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है शिनाख्त होने के बाद कार्यवाही होगी। एच डी आर एफ टीम के हैड कांस्टेबल रामेश्वर लाल ने यह जानकारी दी।
