निष्पक्षता की ओर एक जन-आंदोलन – निष्पक्ष इंडिया डॉट कॉम

संपादकीय — निष्पक्षता की ओर एक जन-आंदोलन – निष्पक्ष इंडिया डॉट कॉम

आज के डिजिटल युग में जब खबरें विचारधाराओं से रंगी होती जा रही हैं, ‘NishpkshIndia.com’ जैसे प्लेटफॉर्म की आवश्यकता और भी अधिक महसूस निशहोती है। यह केवल एक वेबसाइट नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन है — निष्पक्ष, निर्भीक और सत्यनिष्ठ पत्रकारिता का संकल्प।

देश की वर्तमान मीडिया परिदृश्य में ‘TRP’ और ‘वायरल खबरों’ की होड़ में असल मुद्दे कहीं पीछे छूटते जा रहे हैं। किसानों की तकलीफ, ग्रामीण विकास, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मौलिक विषय अब केवल चुनावी मौसम में ही दिखाई देते हैं। ऐसे में Nishpksh India जैसे मंच समाज को आईना दिखाने का कार्य कर रहे हैं।

इस मंच का उद्देश्य है:

सत्य पर आधारित रिपोर्टिंग, न कि सनसनी पर

सभी विचारधाराओं को समान स्थान, न कि पक्षपाती विश्लेषण

जनसरोकार की पत्रकारिता, न कि एजेंडा आधारित विमर्श

यह मंच न केवल खबरें देगा, बल्कि हर नागरिक को जन सरोकारों में भागीदार बनाएगा — क्योंकि लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत जागरूक नागरिक होते हैं।

हमारी यही अपेक्षा है कि ‘NishpkshIndia.com’ पत्रकारिता को उसकी मूल आत्मा में लौटाए, जहाँ खबर सत्ता का शिकार नहीं बल्कि जन-स्वर बनती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *