वन विभाग की कार्रवाई, सरकारी भूमि पर लकड़ी काटने से रोका तो माफियाओं ने किया हमला 

राजस्थान, बीकानेर (कोलायात)। क्षेत्र में लगातार वन माफियाओं की दादागिरी इस कदर बढ़ गई है कि वन माफिया वन कर्मचारियों पर हमला करने से नही चूकते,और ऐसा करने के बाद भी विभाग शांत है। उपखंड के आरडी 931 के वन विभाग के क्षेत्रीय वन अधिकारी के अधीन क्षेत्र में लंबे समय से पेड़ो की कटाई चल रही है और विभाग पर हमला होने के बावजूद ना मामला दर्ज किया गया ना किसी प्रकार की करवाई की गई,जिसको लेकर वन प्रेमियों ने कार्यालय के आगे प्रदर्शन किया।

पर्यावरण प्रेमी बजरंग बिश्नोई ने बताया कि पिछले दिनों राजकीय भूमि में वन कटाई को लेकर अवगत करवाया तो विभाग के पास राजकीय गाड़ी नही होने पर निजी गाड़ी से पीछा किया तो वन काटने वाले माफियाओं ने हमला कर दिया। प्रदर्शन करने वालों में हेतराम खीचड़,पूनमचंद खीचड़ ने बताया कि वन विभाग की उदासीनता और मौन स्वीकृति से जंगल काटे जा रहे है,जिसका विरोध लगातार जारी रहेगा। सुनील खीचड़,ओमप्रकाश,किशन भादू ने बताया कि अगर जल्द ही वन विभाग वन माफियाओं पर कार्रवाई नही करता आंदोलन करेंगे।

विभाग ने लड़कियों से भरी पिकअप व पेड़ काटने वाले ट्रेक्टर-थ्रेसर पकड़ा..
इधर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए 2 अलग अलग दिनांक में कार्रवाई की। 28 जुलाई को मोडायत माइनर के पास अनिवार्य वन पट्टी में पेड़ काटकर कुतर(कचरा) बनाने पर एक ट्रैक्टर-थ्रेसर को जब्त किया जिसमें संदीप रायसिंख पर मामला दर्ज किया गया वही इस मामले में इसी ट्रेक्टर को 6 नवंबर 2024 को भी पेड़ काटने पर जब्त किया था तब जुर्माना और स्टॉफ के बाद छोड़ा था अब फिर से जब्त किया गया। वही 29 जुलाई अलसुबह कक आरडी 910 के पास किंकर पेड़ काटकर ले जा रही पिकअप गाड़ी को जब्त किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *