रंधावा के पुत्र को धमकी पंजाब की कानून व्यवस्था पर करारा तमाचा – जूली

जयपुर।  राजस्थान के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सांसद, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के पुत्र उदयवीर रंधावा पर फायरिंग और जेल से दी गई धमकी न सिर्फ निंदनीय है बल्कि यह पंजाब की कानून व्यवस्था पर करारा तमाचा भी है।

जूली ने शुक्रवार को अपने बयान में यह बात कही। उन्होंने कहा कि यह घटना स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार अपराधियों की पनाहगाह बन चुकी है और गैंगस्टरों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि वे जेल से भी हमले की साजिशें रचते हैं और सत्ता मौन दर्शक बनी बैठी है।

उन्होंने कहा कि यह हमला केवल एक परिवार पर नहीं बल्कि पंजाब की लोकतांत्रिक व्यवस्था और एक ईमानदार नेता की आवाज़ को दबाने का कायरतापूर्ण प्रयास है। उन्होंने कहा “हम कांग्रेस के सिपाही है और कांग्रेस के सिपाही न झुकते हैं, न डरते हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *