कीव। यूक्रेन की राजधानी कीव पर रूसी मिसाइल और ड्रोन हमलों में तीन बच्चों सहित मृतकों की संख्या बढ़कर 28 हो गयी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यूक्रेन की राज्य आपातकालीन सेवा ने बताया कि गुरुवार को हुए हमले में 159 लोग घायल भी हुये हैं। सबसे ज़्यादा नुकसान स्वियातोशिंस्की जिले में हुआ, जहां एक नौ मंजिला इमारत का एक हिस्सा ढह कर नष्ट हो गया। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है।