कोलायत के चार खिलाड़ी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए रवाना

श्रीकोलायत। उपखण्ड मुख्ययलय पर खेल प्रतिभाएं एक बार फिर राज्य स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करने जा रही हैं। भरतपुर, सीकर और राजगढ़ (चूरू) में 29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक आयोजित होने वाली 69वीं राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कोलायत के चार होनहार खिलाड़ी भाग लेने के लिए रवाना हुए हैं।

 

कोच रामावतार सैनी ने बताया कि 14 वर्ष आयु वर्ग में जय महावीर स्कूल की छात्रा पायल सैनी 100 मीटर दौड़, लंबी कूद और ऊंची कूद में भाग लेगी, जबकि उसी वर्ग में राहुल सेन ऊंची कूद में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे। दोनों खिलाड़ी भरतपुर में प्रतिस्पर्धा करेंगे। 17 वर्ष आयु वर्ग में कपिल स्कूल के भूतपूर्व छात्र राहुल सैनी लंबी कूद में राजगढ़ (चूरू) में हिस्सा लेंगे, वहीं 19 वर्ष आयु वर्ग में एम.आर.बी. स्कूल की यशिका माली ऊंची कूद में सीकर में अपना दमखम दिखाएंगी।

 

 

खिलाड़ियों के रवाना होने से पहले समाजसेवी कन्हैयालाल उपाध्याय ने सभी को माला पहनाकर सम्मानित किया और जीत की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि कोलायत के युवा खेल के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयां छू रहे हैं, जो क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। कोच सैनी ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने कठिन परिश्रम और लगन से तैयारी की है और उम्मीद है कि वे राज्य स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर कोलायत का नाम रोशन करेंगे।