नायक समाज के दो संस्थानों ने एसडीएम नायक का किया सम्मान, साफा पहनाकर किया स्वागत

श्रीकोलायत। उपखंड अधिकारी राजेश कुमार नायक का आरएएस सुपर स्केल में पदोन्नति होने पर नायक समाज के दो प्रमुख संगठनों ने अलग-अलग कार्यक्रमों में उनका भव्य स्वागत किया। समाजजनों ने उन्हें साफा व माला पहनाकर सम्मानित किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। पहला सम्मान समारोह वीर एकलव्य युवा विकास समिति की ओर से आयोजित किया गया। इस अवसर पर तहसील अध्यक्ष रामचंद्र नायक (झझू) की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। समिति पदाधिकारियों में किशनाराम चिरगिया, गोपाल नायक, गिरदावर पूनमचंद, गोरधनराम हदा, महंत रामचंद जी, भगवानराम सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। समिति सदस्यों ने एसडीएम नायक को समाज के गौरव के रूप में वर्णित करते हुए कहा कि उनकी ईमानदारी, कार्यनिष्ठा और जनसेवा की भावना युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा स्रोत है।

 

दूसरा सम्मान कार्यक्रम नायक समाज की ओर से उपखंड कार्यालय परिसर में हुआ। इस अवसर पर समाजसेवी हीरालाल नायक, झझू सरपंच घम्मूराम नायक, मड सरपंच प्रतिनिधि हुक्माराम नायक, समाजसेवी किशोरसिंह राठौड़ सहित अनेक गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने एसडीएम नायक का स्वागत करते हुए कहा कि उनका एडीएम पद पर पदोन्नति होना पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। कार्यक्रम में पूनमराम नायक (डेह), देवाराम चानी, किसनाराम डेह, अनिलकुमार नायक और डालचंद डेह सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे। दोनों संस्थानों के पदाधिकारियों ने कहा कि नायक समाज सदैव शिक्षित, संगठित और सेवा-भाव से ओतप्रोत रहा है। एसडीएम नायक की पदोन्नति समाज के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

 

 

समारोह के अंत में एसडीएम नायक ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान उनके लिए नहीं, बल्कि समाज और क्षेत्र की सामूहिक मेहनत का परिणाम है। उन्होंने कहा कि वे जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते रहेंगे और समाज के विश्वास पर हमेशा खरे उतरेंगे।