महाजन। देर रात अरजनसर-पल्लू मेगा हाइवे पर एक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार आगे चल रहे ट्रक के पीछे पिकअप जा घुसी जिससे दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना जैतपुर टोल प्लाजा के पास की बताई जा रही है। इस हादसे के मौके पर महाजन पुलिस पहुंची और दोनों घायलों को पुलिस ने महाजन अस्पताल में भर्ती करवाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों घायलों को बीकानेर रेफर कर दिया गया।
घायलों के नाम आत्माराम व लिखमी चंद है जो पल्लू के पास स्थित नैयासर के बताए जा रहे है। यह जानकारी एंबुलेंस के ईएमटी नरेंद्र शर्मा व चालक बक्शीश चौधरी ने दी।