महाजन। राजमार्ग संख्या 62 से मोखमपुरा जाने वाली सड़क पर हादसा होने की जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है की दो बाइकों के टकराने से ये हादसा हुआ है। हादसा मोखमपुरा के पास हुआ है। दोनो बाइक आमने सामने से टकरा गई।
हादसे की सूचना मिलते ही सूचना पर महाजन पुलिस मौके पर पहुँच गई। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। इस हादसे में मोखमपुरा निवासी बाइक सवार युवक घायल हुआ है जिसे महाजन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
प्राथमिक उपचार के बाद घायल युवक को बीकानेर अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। महाजन के सामाजिक कार्यकर्ता कालूराम स्वामी ने घायल युवक की कुशलक्षेम जानी। दूसरी बाइक भी महाजन की बताई जा रही है।