नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई को दूसरी बार डीजीपी डिस्क का मिला सम्मान, पढ़ें न्यूज़

बीकानेर। जिले के नाल थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक विकास बिश्नोई को उनके उल्लेखनीय और उत्कृष्ट कार्य के लिए दूसरी बार सर्वोच्च डीजीपी डिस्क सम्मान से नवाजा गया है। महानिदेशक पुलिस द्वारा यह सम्मान उत्कृष्ट सेवा, प्रभावी पुलिसिंग और अपराध नियंत्रण में बेहतरीन योगदान के लिए प्रदान किया गया।

पुलिस निरीक्षक विकास बिश्नोई वर्तमान में नाल थाना पुलिस के प्रभारी हैं। बतौर नाल थानाधिकारी उनके समर्पण और प्रोफेशनल पुलिसिंग को देखते हुए पुलिस विभाग ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया।गौरतलब है कि वर्ष 2023 में सदर थानाधिकारी रहते हुए विकास बिश्नोई ने मिलन ट्रैवेल्स में हुई करीब 1 करोड़ रुपये की डकैती का खुलासा करते हुए आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया था और 100 प्रतिशत माल की बरामदगी की थी।

इस बड़ी और चुनौतीपूर्ण कार्रवाई ने उन्हें पुलिस महकमे में अलग पहचान दिलाई। उनको डीजीपी डिस्क सम्मान मिलने की खबर से बीकानेर पुलिस महकमे में खुशी की लहर है। विश्नोई को डीजीपी डिस्क का सम्मान मिलने नारायण मत्तड़ ने थानाधिकारी विकास विश्नोई को शुभकामनाएं प्रेषित देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में नाल थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था सुदृढ़ हुई है तथा आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत हुई है।