भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात – हदा मंडल कार्यकारिणी की घोषणा

श्री कोलायत। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय मदन राठौड़ एवं बीकानेर देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी बीकानेर देहात के हदा मंडल की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा मंडल अध्यक्ष चोरु राम मेघवाल द्वारा की गई।

इस अवसर पर केंद्रीय कानून मंत्री माननीय अर्जुन राम मेघवाल, कानून मंत्री के निजी सहायक तेजाराम मेघवाल, जिला उपाध्यक्ष मोहनलाल ढाल, आईटी विभाग के संभाग सह संयोजक चैन सिंह राजपुरोहित सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त मंडल कार्यकारिणी को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

घोषित मंडल कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष पद पर सोहन सिंह, सुशीला, गोवर्धन साखी, गोपाल राम जाट एवं छेलू दास साध को दायित्व सौंपा गया। वहीं महामंत्री पद पर  मनोहर लाल बिश्नोई एवं आईदान सुथार को नियुक्त किया गया।

मंत्री पद पर पूनम कंवर, ओंकार राम मेघवाल, राधा देवी नायक, मदन प्रजापत, खेतदान चारण, भंवर लाल सेन एवं कोषाध्यक्ष राजेंद्र पंचारिया को शामिल किया गया है।

इसके अतिरिक्त संगठनात्मक मजबूती को ध्यान में रखते हुए मीडिया सह संयोजक पद पर बनवारी लाल बिश्नोई, आईटी संयोजक अशोक पंचारिया, आईटी सहसंयोजक पूनमचंद पालीवाल, सोशल मीडिया संयोजक नेमीचंद सुथार सहसंयोजक आसुराम मेघवाल तथा प्रवक्ता पद पर शिव सिंह राजपुरोहित , गिरधारी बेनीवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं को भी विभिन्न दायित्व प्रदान किए गए।

मंडल अध्यक्ष चोरु राम मेघवाल ने कहा कि नई कार्यकारिणी पार्टी की रीति-नीति, केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ओर माननीय मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों को गांव-गांव और घर-घर तक पहुंचाने का कार्य करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को और अधिक सशक्त बनाते हुए पार्टी को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा रखते हुए पार्टी हित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।