श्री कोलायत। आज उप जिला अस्पताल कोलायत स्थित NCD क्लिनिक में विश्व मधुमेह दिवस के अवसर पर गैर-संचारी रोगों (NCD) की रोकथाम एवं नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य जाँच शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। शिविर में लाभार्थियों का ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर तथा सामान्य स्वास्थ्य मूल्यांकन किया गया तथा आवश्यक परामर्श प्रदान किया गया। शिविर के संचालन में डॉ. अशोक भांभू , डॉ. वंदना तिवाड़ी सहित अन्य डॉक्टरों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा, जिनके मार्गदर्शन में पूरी प्रक्रिया सुचारू रूप से संपन्न हुई।

कैंप में Ncd काउंसलर राकेश यादव नर्सिंग स्टाफ कृपा बाई , ब्रह्मा गुर्जर नेत्र सहायक वेणुप्रसाद सोनी द्वारा जाँच, रिकॉर्ड अपडेट एवं दवा वितरण का कार्य प्रभावी रूप से किया गया। इस शिविर में लगभग 90 मरीजों ने उपस्थित होकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया, और सभी लाभार्थियों को गुणवत्तापूर्ण जाँच, दवाइयाँ एवं परामर्श उपलब्ध कराया गया।