नेहरू की 136 वीं जयंती पर स्कूलों में मनाया गया बाल दिवस कार्यक्रम

श्री कोलायत।  देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 136 वीं जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उपखंड के सभी स्कूलों में कई कार्यक्रम हुए। कोलायत स्थिति राजकीय महात्मा गांधी स्कूल में प्राचार्य तेजपाल सिंह राठौड़ ने बच्चों को पंडित जवाहर लाल नेहरू की जीवनी के बारे में विस्तार से बताया।

बच्चों से उनके लगाव के कारण उनकी जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। प्राचार्य तेजपाल सिंह राठौड ने बताया कि बाल दिवस के अवसर पर स्कूल में बाल सभा, नींबू दौड, चम्मच दौड, कुर्सी दौड, रस्साकशी, निबंध आदि प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान हुकमाराम, भागीरथ, श्याम गिरि, हेमलता आदि शिक्षक मौजूद थे।