लूणकरणसर में दो ट्रकों की हुई भिड़ंत, एक व्यक्ति जिंदा जला, देखें वीडियो

बीकानेर। अभी अभी मिल खबर के अनुसार जिले के लूणकरणसर में दो ट्रकों में जोरदार भिड़ंत के बाद ट्रकों में आग लग गई। इस हादसे में एक व्यक्ति के जिंदा जलने की भी सूचना सामने आ रह है। 

जानकारी के अनुसार यह हादसा नेशनल हाईवे 62 पर हुआ। हादसा लूणकरणसर के गाँव मलकीसर के पास हुआ। दोनों ट्रकों की भिड़ंत के बाद आग लग गई जिससे आस पास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। 

बताया जा रहा है की दमकल की टीम टैंकरों की मदद से आग बुझाने का प्रयास कर रहे है। मौके पर पुलिस पहुँच गई है। हादसे के दौरान मौके से गुजर रहे मनीष ने घायल को अस्पताल पहुचाया।