संघ की शताब्दी वर्ष पर श्री कोलायत में विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन सम्पन्न

श्रीकोलायत। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में रविवार को श्री कोलायत मंडल द्वारा विजयादशमी उत्सव एवं पथ संचलन का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ श्री दम्माणी मंदिर परिसर में हुआ, जहाँ सर्वप्रथम शस्त्र पूजन संपन्न हुआ। तत्पश्चात ध्वज प्रणाम के साथ समारोह का शुभारंभ हुआ।

कार्यक्रम में पूज्य संत दुर्गानंद महाराज ने संत सानिध्य प्रदान करते हुए शास्त्र और शस्त्र की महत्ता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शास्त्र हमें ज्ञान देता है और शस्त्र उस ज्ञान की रक्षा करता है। संत ने संघ के शताब्दी वर्ष को एक प्रेरक अभियान बताते हुए प्रत्येक स्वयंसेवक से समय और समर्पण देने का आह्वान किया।

मुख्य वक्ता मनमोहन, जोधपुर प्रांत के सह प्रचार प्रमुख ने भारत की गौरवशाली परंपरा और संघ की सौ वर्षों की यात्रा का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने पंच परिवर्तन की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि प्रत्येक स्वयंसेवक अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाए और समाज में संगठन, सेवा और समर्पण की भावना को सशक्त करे। उन्होंने शताब्दी वर्ष में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी और सभी से उन्हें पूर्ण मनोयोग से सफल बनाने का आग्रह किया।

खंड कार्यवाह सुमेर सिंह ने विजयादशमी उत्सव के ऐतिहासिक महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। सह जिला कार्यवाह राजकुमार स्वामी ने संचलन के दौरान कार्यकर्ताओं को अनुशासन और संगठन की भावना को जीवन का हिस्सा बनाने का संदेश दिया।

उत्सव के पश्चात स्वयंसेवकों का पथ संचलन श्री कोलायत के मुख्य मार्गों से निकाला गया। स्वयंसेवकों ने कदम से कदम और मन से मन मिलाते हुए संघ का आदर्श अनुशासन प्रदर्शित किया। संचलन के दौरान ग्रामवासियों ने पुष्पवर्षा की और भारत माता की जय के नारों से स्वागत किया। वातावरण देशभक्ति और उत्साह से गूंज उठा।

कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग रहा। सी ओ संग्राम सिंह स्वयं अपनी टीम सहित उपस्थित रहे और उन्होंने पूरे संचलन के दौरान व्यवस्था और सुरक्षा का उत्कृष्ट प्रबंध सुनिश्चित किया। आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि उनके सहयोग से ही कार्यक्रम सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

अंत में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि संघ के शताब्दी वर्ष को समाज जागरण और राष्ट्र निर्माण का अभियान बनाकर इसे ऐतिहासिक बनाएंगे। सहयोग रहा। सीओ सन स्वयं अपनी टीम सहित उपस्थित रहे और उन्होंने पूरे संचलन के दौरान व्यवस्था और सुरक्षा का उत्कृष्ट प्रबंध सुनिश्चित किया। आयोजन समिति ने पुलिस प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया और कहा कि उनके सहयोग से ही कार्यक्रम सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।

अंत में राष्ट्रगीत के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि संघ के शताब्दी वर्ष को समाज जागरण और राष्ट्र निर्माण का अभियान बनाकर इसे ऐतिहासिक बनाएंगे।