राजकीय महाविद्यालय कोलायत में एनएसएस के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर आयोजित

कोलायत। राजकीय महाविद्यालय कोलायत में शनिवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में एक दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की प्रभारी उर्मिला ने स्वयंसेवकों को मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पोर्टल पर पंजीकरण से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न योजनाओं और प्रतियोगिताओं में भाग लेने का अवसर मिलेगा। इस दौरान उन्होंने स्वयंसेवकों को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग क्विज प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया और कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में नेतृत्व क्षमता, ज्ञान और आत्मविश्वास का विकास होता है। शिविर में बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक उपस्थित रहे और उन्होंने उत्साहपूर्वक भाग लिया।