हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के संगरिया में पुलिस ने हरियाणा के एक तस्कर को गिरफ्तार करके उससे करीब 10 करोड़ रुपये की हेरोइन बरामद की है। पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने गुरुवार को बताया कि मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी अमरसिंह ने पुलिस दल के साथ बुधवार शाम को भारतमाला मार्ग पुल के पास एक कार को रोककर उसकी तलाशी ली तो उसमें दो किलो 16 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद हुई। इसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 10 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने कार में सवार अमरजीत सिंह जटसिख (32), निवासी साहूवाला प्रथम थाना बड़ागुढा तहसील, जिला सिरसा, हरियाणा को गिरफ्तार किया है।