निश्पक्षइंडिया। शिक्षा मंत्री श्री मदन दिलावर ने बुधवार को जोधपुर जिले की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, पहाड़गंज के 1.25 करोड़ रुपये की लागत से समसा द्वारा निर्मित दो मंजिला विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यसभा सांसद श्री राजेन्द्र गहलोत द्वारा की गई। शिक्षा मंत्री ने विद्यार्थियों,शिक्षकों और अभिभावकों से केवल स्वदेशी वस्तुओं के प्रयोग का आह्वान किया ताकि देश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। उन्होंने कहा कि हाल ही में जीएसटी में की गई कटौती से गरीब और कमजोर वर्ग को बड़ी राहत मिली है।
राज्यसभा सांसद श्री राजेन्द्र गहलोत ने कहा कि आज से 30 वर्ष पूर्व जब इस विद्यालय की नींव रखने के लिए कई लोगों ने संघर्ष किया था और आज इस भव्य विद्यालय भवन को देखकर लगता है कि यह शिक्षा का उत्कृष्ट केंद्र बनेगा। इस दौरान उन्होंने समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले का स्मरण करते हुए कहा कि उनकी तरह हमें भी शिक्षा के माध्यम से समाज को प्रगतिशील बनाना होगा। भवन निर्माण कार्य में समय और गुणवत्ता का ध्यान रखने के लिए शिक्षा मंत्री ने संवेदक श्री दशरथ सिंह का साफा एवं माला पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर शहर विधायक श्री अतुल भंसाली, श्री राजेन्द्र पालीवाल, श्री शिव कुमार सोनी, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी श्री हिम्मत सिंह तंवर, संयुक्त निदेशक श्री ओम सिंह राजपुरोहित, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती रजनी शेखावत, बड़ी संख्या में शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।