पानी की टंकी पर चढ़े पति-पत्नी, यह वजह आई सामने, देखें वीडियो

बीकानेर। संभाग के सूरतगढ़ कस्बे का एक मामला सामने आया है जहां एसडीएम कार्यालय के पास बनी पानी की टंकी पर पति-पत्नी चढ़ गए।  वार्ड 32 निवासी गोपाल सैन पुत्र मांगी लाल पत्नी सहित प्लॉट के विवाद को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। अपने बहन और जीजा पर लगाया पुश्तैनी प्लॉट हड़पने का आरोप, सूचना पाकर पुलिस पहुंची मौके पर, पूर्व पालिका अध्यक्ष परसराम भाटिया भी पहुंचे, दंपति से समझाइश के प्रयास किया जा रहा है।