पीएचडी विभाग की डिग्गी में गंदगी, मृत पशु मिलने से ग्रामीणों में आक्रोश

राववाला। गांव में पीने के पानी की सप्लाई करने वाली पीएचडी विभाग की डिग्गी की हालत दयनीय हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार इस डिग्गी में अब बसलपुर ब्रांच का पानी भी आ रहा है, लेकिन यहां साफ-सफाई की कोई व्यवस्था नहीं है। डिग्गी के अंदर मृत पशु पड़े हुए हैं और गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।

ऐसा दूषित पानी ग्रामीणों तक सप्लाई होने से गंभीर बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। स्थिति देखकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि विभाग को इस पर तत्काल ध्यान देकर डिग्गी की सफाई करवानी चाहिए और स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करनी चाहिए।