श्री कोलायात । आज दिनांक 16.09.2025 को अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राईटस एवं एएचटी एवं महानिरीक्षक पुलिसए बीकानेर रेंजए बीकानेर हेमन्त शर्मा आई पी एस तथा कावेन्द्र सिह सागर आई पी एस पुलिस अधीक्षक बीकानेर तथा कैलाश सिहं सांदू आर पी एस अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीकानेर ग्रामीण व संग्रामसिंह आरपीएस वृताधिकारी वृत कोलायत के सुपरविजन में थानाधिकारी मय स्टाफ द्वारा गांव खारिया बास व खारिया मल्लिनाथ हदां की स्कुल में दिनांक 16.09.2025 से 30.09.2025 ऑपरेशन गरिमा के तहत व अगले वर्ष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर उन्हे श्रदाजंलि देने के लिए उन्हे याद करने के संबंध में स्कूल में प्रश्नोतरी कार्यक्रम व खेल कुद का आयोजन करवाया गया वा सरदार वल्लभ भाई पटेल की उपलब्धयों व जीवनी के बारे मे बताया गया वा सोशल मिडीया पर उन्के बारे प्रचार – प्रसार करने बाबत बताया गया ।
ऑपरेशन गरिमा के तहत बालिकाओ के साथ होने वाली छेडछाड के बारे में अवगत कराने व हेल्पलाईन नम्बर 1090ए1098 पर अपनी शिकायत कराने पर बालिकाओ को महिला संबधीत नवीन कानून की जानकारी दी जाकर उनके कर्तव्यों उतरदायित्वों की जानकारी प्रदान की गई व उनको घर – घर जाकर व्यक्तिगत रुप से महिलाओ व बालिकाओ से सम्पर्क कर उनको महिला संबधी कानूनों की जानकारी देने बाबत अपील कर जागरुक किया गया वा उनके द्वारा बताई गई समस्याओ व सुझावों को थाना हाजा पर अवगत कराने हेतु कहा गया वा सोशल मिडिया पर इस संबध में व्यापक प्रचार – प्रसार हेतु निवेदन किया गया।
पुलिस की छवी व उसमे सुधार बाबत बाते पुछी गई वा भारत सरकार एवं राज्य सरकार व पुलिस मुख्यालय द्वारा अन्य योजना व कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाया गया व साईबर संबधीत अपराध वा यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई तथा आधुनिक समय मे प्रचलित नशे से सावधान वा आस पास में नशा से दुर रहने वा समाज में नशा मुक्त अभियान चलाया जाकर नशे से दुर रहने बाबत जागरुक किया गया । साइबर सुरक्षा व स्वच्छता के बारे में प्रशिक्षित किया व मानवाधिकारो के बारे में बताया गया । सभी प्रकार के उच्चाधिकारियों व सरकार द्वारा चलाये गये अभियानो के बारे में बताया गया वा व्यापक प्रचार प्रसार करने की अपील की गई ।