11 वर्षीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आगाज

श्री कोलायात। आज नारायण ग्लोबल अकादमी के प्रांगण में 11 वर्षीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आगाज हुआ । इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में कोलायत विधायक के प्रतिनिधि जयसिंह भाटी, सरपंच हाड़ला एवं मंगेज सिंह भाटी, उप जिला शिक्षा अधिकारी शिव शंकर चौधरी , उप जिला शिक्षा अधिकारी खेलकूद विभाग अनिल बौड़ा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी सुनील वर्मा, अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कैलाश बडगुजर, PEEO झज्झू अंजना दास ने शिरकत की।

इस अवसर पर संस्था चेयरमैन बलजीत सिंह, निदेशक कुलदीप सिंह, सचिव सुंदर लाल पुनिया एवं प्रधानाचार्य सुल्तान सिंह कसवां ने पगड़ी एवं माला पहनाकर स्वागत किया। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता के सभी इवेंट में 151 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर निर्णायक मंडल के तौर पर ब्लॉक प्रभारी शारीरिक शिक्षक अजय कुमार ठोलिया के नेतृत्व में शारीरिक शिक्षक युद्धवीर सिंह भाटी, संतोष कुमार नायक, कीर्तिवर्धन सिंह, गणेश दान,राधाकिशन, आशु राम पंवार, योगेश कुमार मीणा, राम दान, मोहित देव एवं श्यामसुंदर डेलू ने सफलतापूर्वक निर्विवाद रूप से प्रतियोगिता का आयोजन करवाया।

इस टूर्नामेंट में संस्था की तरफ से स्टेज संचालन में कविता पुनिया मैम, अनुशासन व्यवस्था में सभी अध्यापक एवं अध्यापिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। संस्था के शारीरिक शिक्षक मांगे लाल जी ने बढ़ चढ़ कर भाग लेने के लिए छात्रों को प्रेरित किया एवं सभी मैदानों को की व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया।