श्रीडूंगरगढ़। बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ से बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ 11 हजार लाइन से करंट लगने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण घायलों को लेकर उपजिला अस्पताल पहुंचे।
जानकारी के अनुसार श्रीडूंगरगढ़ बाना गांव में ये हादसा हुआ है। अस्पताल लाने पर चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है की अभी मृतकों के शवो का पोस्टमार्टम हो गया है। सीओ निकेत पारीक मौके पर मौजूद है।
कांग्रेस नेता केसराराम गोदारा, भाजपा नेता विनोद गिरि गोस्वामी, आरएलपी नेता डॉ विवेक माचरा, भाजपा संगठन से जुड़े पवन नाई भी मौके पर मौजूद रहे। इस हादसे के बाद आस पास के क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। दोनों मृतकों की पहचान आमीन और जगदीश एक रूप में हुई है।