क्षत्रिय सभा प्रवक्ता डूंगरसिंह तेहनदेसर के जन्मदिन पर प्रदेशभर से मिल रही बधाईयां

श्रीकोलायत। भाजपा के पूर्व मण्डल प्रवक्ता, भाजपा के पूर्व जिला संयोजक, भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता, पूर्व सिंचाई मन्त्री देवीसिंह भाटी के प्रवक्ता एवं क्षत्रिय सभा के संभागीय प्रवक्ता डूंगरसिंह तेहनदेसर का है जन्मदिन। प्रदेशभर के नेताओं, प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा मिल रही है शुभकामनायें एवं बधाई।

डूंगरसिंह तेहनदेसर विगत 20 वर्षों से छात्र राजनीति में स्टूडेंट फेडरेशन ऑफ इण्डिया (SFI) फिर भाजयुमो एवं भाजपा में लगातार सक्रिय है, संभाग के सबसे बड़े राजकीय डूंगर महाविद्यालय, राजस्थान कृषि विश्विधालय, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय से होते हुए युवा राजनीति एवं सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर ख्याति प्राप्त की, अब भाजपा में लगातार सक्रिय है, सौर ऊर्जा क्षेत्र के युवा उद्यमी है, पूर्व सिंचाई मन्त्री देवीसिंह भाटी, केबिनेट मन्त्री सुमित गोदारा, विधायक सिद्धि कुमारी एवं विधायक अंशुमान सिंह भाटी के करीबी माने जाते है।