दियातरा। सोमवार को नेशनल हाईवे 11 पर ग्राम दियातरा के पास जहाँ हर दिन पहुंचते है दर्शन को बना बाबा रामदेव जी के मंदिर के प्रांगण में विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया। महान पण्डित रोड़ा महाराज के सानिध्य में पण्डित पहलाद व्यास, पंकज व्यास, अमित पुरोहित,मदन गोपाल किराड़ू, कपिल ओझा, किशन पुरोहित, गौरीशंकर पुरोहित व पुजारी हरि सेवक की मौजूदगी में विशाल यज्ञ हवन हुआ। जिसमे सेठ सन्दीप कुमार नवलखा अपनी धर्म पत्नी हीरा के के साथ यज्ञ में आहुति दी औऱ भी परिवार के पांच जोड़े बैठे।
सेठ सन्दीप कुमार नवलखा ने बताया कि यह यज्ञ बाबा के जन्म दिन पर किया गया हर साल की तरह इस बार भी बड़े हर्षोल्लास के साथ व अपनी पूज्य माता दिप माला केसाथ पूजा अर्चना की।

नवलखा परिवार ने बताया की आज भी नवलखा परिवार जोत के दर्शन बगैर कोई सदस्य भोजन नहीँ करता है औऱ इस मंदिर प्रांगण में पूरे साल सेवा चलती हैं और इस मन्दिर मे आज युग की हर सुविधा हैं पिकनिक स्पॉट, खेल सुविधा, और हर सपोर्ट को फ़ुलो से सजाया गया, सवा किवंटल फूलो से बाबा परिसर सजाया। इस मौके पर कई लोग चंद्र प्रकाश, संदीप कुमार ,बसंत कुमार, विजय कुमार, भारत कुमार, नीलम जैन ,रतनलाल ,अशोक कुमार बोथरा ,संपत जैन, इंद्रचंद,परवीन ,भीख म चंद सुराणा,झूमर लाल,महेंद्र कुमार, भरत नवलखा,पियूष नौलखा मनोज , आदि मौजूद रहे और यज्ञ में ही आहुति।
सन 2008 में नवलखा परिवार ने इस मंदिर का निर्माण करवाया की स्व मूलचन्द नवलखा नोकरी करते हुए ,रामदेव बाबा से मन्त मांगी थी कि उन्हें व्यापार में 9 लाख का लाभ होगा तो वो दियातरा स्थान में मंदिर निर्माण करायेंगे और नवलखा की मन्त पुरी हुई थी और सेठ जी ने 9 लाख रुपये की जमीन खरीदी ओर अपने व्यपार का नाम भी बाबा रामदेव रखा औऱ मन्दिर निर्माण कार्य शुरू कर दिया और इस तरह व्यापार दिनो दीन बढ़ता गया और नवलखा परिवार ने घोषणा की व्यापार के लाभ का 10 प्रतिशत में बाबा के मंदिर पर खर्च होगा अभी फिलहाल में यह मंदिर पांच बीघा जमीन पर बना हुआ है इसके अलावा ढाई बीघा जमीन पर टिन सेट लगाए ताकि ताकि भादवे महीने में आने वाले यात्रियों को बरसात के दिनों में कोई परेशानी नहीं हो और श्रद्धालुओं के आराम के लिए 50 कमरों की धर्मशाला का निर्माण कार्य अभी भी चालू है बाबा के मंदिर की ऊंचाई 45 फुट से अधिक है।

बताया है कि नवलखा परिवार आज भी बाबा रामदेव की ज्योत की दर्शन किए बगैर नहीं करता है भजन नौलखा परिवार का नियम है कि जब तक बाबा रामदेव की ज्योत के दर्शन नहीं कर लेते हैं वह भोजन नहीं करेगा इस नियम की पालना लगातार की जा रही है पूरा परिवार सुबह शाम ज्योत के समय मंदिर में मौजूद रहते हैं।
इस मंदिर में पिकनिक स्पॉट की तरह बनाया ओपन म्यूजियम मंडी परिषद में ओपन म्यूजियम बना हुआ है ओपन म्यूजिक में तेल के लिए पुराना रेल इंजन नवलखा द्वारा काम में ली गई दो पुरानी हिट करें एक स्कूटर और 30 साल पुरानी तेल निकालने वाली मशीन आदि लगे हुए हैं इस म्यूजियम को देखकर लोग खुश ही होते हैं कई लोग घूमने के हिसाब से इस मंदिर में आते हैं यह मंदिर एक पिकनिक स्पॉट के रूप में भी विकसित हो रहा है।
अभी इस मंदिर बनाने वाले मूलचंद नौलखा के बेटे चंद्र प्रकाश और संदीप कुमार नौलखा बताते हैं कि मंदिर में मटकियां का आरो प्लांट लगा हुआ है जो साल भर चालू रहता है मटकियां पर सेट किया गया आरओ प्लांट प्राकृतिक रूप से पानी ठंडा होता है और प्लांट का पानी लोगों को लिए स्वास्थ्य वर्धक भी हैं।