जयपुर। पश्चिम मध्य रेलवे के सवाईमाधोपुर स्टेशन के यार्ड में भारी बारिश से जलभराव के कारण भारी बारिश के कारण कई रेल सेवाएं प्रभावित हुई है।
रेलवे आधिकारिक सूत्रों के अनुसार इस कारण कई रेल सेवाएं परिवर्तित मार्ग से संचालित की जा रही हैं। जिनमें प्रारंभिक स्टेशन से गाड़ी संख्या 12956 जयपुर-मुंबई सेंट्रल रेल सेवा जो 23 अगस्त को जयपुर से रवाना हुई वह परिवर्तित मार्ग चंदेरिया -कोटा होकर, जोधपुर से रवाना हुई गाड़ी संख्या 14813 जोधपुर- भोपाल रेल सेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर-चंदेरिया -कोटा, कोटा से रवाना हुई गाड़ी संख्या 22981 कोटा- श्रीगंगानगर रेल सेवा परिवर्तित मार्ग कोटा-चंदेरिया- फुलेरा होकर संचालित की जा रही है। जोधपुर से रवाना हुई गाड़ी संख्या 20814 जोधपुर- पुरी एक्सप्रेस रेल सेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर -चंदेरिया -कोटा, अजमेर से रवाना हुई गाड़ी संख्या 12182 अजमेर- जबलपुर रेल सेवा परिवर्तित मार्ग अजमेर -चंदेरिया -कोटा होकर संचालित की जा रही है।
इसी तरह हिसार से रवाना हुई गाड़ी संख्या 04717 हिसार-तिरुपति स्पेशल रेल सेवा परिवर्तित मार्ग जयपुर -चंदेरिया -कोटा, गाड़ी संख्या 09626 दौंड – अजमेर स्पेशल रेल सेवा परिवर्तित मार्ग कोटा -चंदेरिया -अजमेर एवं कोटा से रवाना हुई गाड़ी संख्या 22981 कोटा- श्रीगंगानगर रेल सेवा परिवर्तित मार्ग कोटा-चंदेरिया- फुलेरा के स्थान पर कोटा-चंदेरिया- जयपुर -फुलेरा होकर संचालित की जा रही है।