बीकानेर के माल गोदाम रेलवे कॉलोनी के पास गंदे नाले के पास मिला शव, पढे न्यूज़

बीकानेर। इस वक़्त की बीकानेर से बड़ी खबर सामने आ रही है।  रेलवे के माल गोदाम रेलवे कॉलोनी के पास गंदे नाले के पास शव मिला है। शव मिलने से आस पास के क्षेत्र में  हड़कंप मच गया है।

कोटगेट थाने के सब इंस्पेक्टर गौरव बोहरा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच चुके है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है।  शव काफी दिन पुराना बताया जा रहा है।

कोट गेट थाना क्षेत्र का मामला है बताया जा रहा है की शव को पूरी तरह से कुत्तों ने नोच डाला है।  सामाजिक संस्थान खिदमत गार खादिम सोसायटी ओर असहाय सेवा संस्था के सेवादारों की मदद से शव को पीबीएम मोर्चरी में रखवाया गया है।