बीकानेर, श्रीकोलायत। उपखण्ड के ट्रॉमा सेंटर में पुलिस कार्मिक से एक युवक ने शराब के नशे में डंडे से मारा जिससे पुलिस कार्मिक सुरजा राम के सर फट गया कार्मिक को सर में टांके आये।
थाना अधिकारी लखवीर सिंह ने बताया स्टाफ हॉस्पिटल में किसी मामले को लेकर आये हुए थे। नशे में धुत विशाल पुत्र काना राम उम्र 25 वर्ष आया जो हॉस्पिटल में स्वास्थ्य कर्मियों से लड़ रहा था।
वही नर्सिंग स्टाफ ने हॉस्पिटल के बाहर खड़े पुलिस स्टाफ को सूचना दी तब पुलिस कर्मी सुरजा राम ने युवक को समझा बुझाकर वापस भेज दिया कुछ देर बाद युवक हाथ मे डंडे लेकर आया और पुलिस कर्मी के सिर में मारा और कान के पीछे तथा हाथ मे मारा जहा पुलिस कर्मी सुरजा राम को इलाज करवाकर भेजा।
युवक को स्टाफ सहित स्वास्थ्य कर्मी ने मिलकर पकड़ा और पुलिस के हवाले किया पुलिस ने युवक मेडिकल कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।