कोविलपट्टि स्टेशन तक जाएगी 19 दिसम्बर की ओखा-तुतिकोरिन विवेक एक्सप्रेस

राजकोट। गुजरात के ओखा रेलवे स्टेशन से 19 दिसंबर को चलने वाली ओखा-तुतिकोरिन विवेक एक्सप्रेस कोविलपट्टि स्टेशन तक जाएगी। मंडल रेल प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि दक्षिण रेलवे में स्थित मीलविट्टान-तुतिकोरिन सेक्शन में दो पटरियों वाले रेलवे लाइन पर कार्य के चलते 19 दिसंबर को ओखा से चलने वाली ट्रेन नंबर 19568 ओखा-तुतिकोरिन विवेक एक्सप्रेस ओखा से प्रस्थान करके कोविलपट्टि स्टेशन तक ही जाएगी।

 

इस तरह यह ट्रेन कोविलपट्टि और तुतिकोरिन के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। इसी तरह 21 दिसंबर को तुतिकोरिन से चलने वाली ट्रेन नंबर 19567 तुतिकोरिन-ओखा विवेक एक्सप्रेस तुतिकोरिन की जगह कोविलपट्टि से प्रस्थान करके ओखा तक जाएगी। इस तरह यह ट्रेन तुतिकोरिन और कोविलपट्टि के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी। उन्होंने रेल यात्रियों से निवेदन किया है कि वे उपरोक्त फेरबदल को ध्यान में रखकर अपनी यात्रा प्रारम्भ करें।