जिला देहात अध्यक्ष ओम प्रकाश सेन आज कपिल मुनि पहुंचे, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने किया स्वागत

कोलायत। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के जिला देहात अध्यक्ष ओम प्रकाश सेन ने शनिवार को कपिल मुनि मंदिर पहुंचकर दर्शन किए। इसके बाद वे स्थानीय धर्मशाला पहुंचे, जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर सेन ने कहा कि जिला देहात क्षेत्र में संगठन को मजबूत बनाना और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता देना उनकी पहली जिम्मेदारी है।

उन्होंने विशेष रूप से विशेष पिछड़ा वर्ग, ग्रामीण विकास तथा कमजोर वर्गों के हितों को ध्यान में रखते हुए ठोस और प्रभावी कार्रवाई करने की बात कही। सेन ने कहा कि कांग्रेस हमेशा वंचित वर्गों की आवाज रही है और आने वाले समय में जनहित के मुद्दों पर और अधिक मजबूती से काम किया जाएगा। पूरे दौरे के दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के तहसील अध्यक्ष मदन चौहान भी उनके साथ रहे।