श्रीकोलायत। भाजपा देहात बीकानेर के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं नोखा विधायक बिहारीलाल बिश्नोई को प्रदेश भाजपा में उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति मिलने से स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर है। विधायक अंशुमानसिंह भाटी ने कहा कि बीकानेर जिले के नेता को प्रदेश कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पद उपाध्यक्ष से नवाजा जाना सम्मानीय बात है।
पूर्व प्रधान जयवीर सिंह ने कहा कि पार्टी जिलाध्यक्ष के रूप में बिहारीलाल बिश्नोई का कार्यकाल सफल रहा था एवं श्रीकोलायत की इच्छाओ का उन्होंने हमेशा उचित मान सम्मान रखा, उनकी पदोन्नति से आम भाजपा कार्यकर्ताओ में प्रसन्नता की चमक है।
भाजपा के पूर्व जिला प्रवक्ता डूंगरसिंह तेहनदेसर ने कहा कि बिहारीलाल बिश्नोई ने सदैव संगठन कि रीति नीति को गांव गांव ढाणी ढाणी पहुंचाने का प्रयास किया उसी का परिणाम है जो आज उन्हें प्रदेश उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद पर सुशोभित किया गया है।
बिहारी लाल बिश्नोई के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर नियुक्ति हेतु भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष मंगेजसिंह, सरपंच एसोसिएशन चेयरमेन प्रतिनिधि जयसिंह, खींवसिंह बरसलपुर, मदनसिंह भलुरी,व्यापार मण्डल पूर्व अध्यक्ष गणेश पंचारिया, राममोहन पुरोहित, रमेश पुरोहित, बलदेव गहलोत, संजय पुरोहित, सुमेरसिंह नानदड़ा, विनोद जाजड़ा, खींयाराम सैन, नरेंद्रसिंह भाटी, युद्धवीर सिंह, सरपंच शिवसिंह, सरपंच मनोहरसिंह, सरपंच गज्जसिंह देवड़ा, भंवरलाल उपाध्याय, हरी बिश्नोई, सत्यवीर सिंह, युवराज सिंह हाडला, भंवर सिंह, रणपाल सिंह, दिलीप सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शुभकामनायें प्रेषित कि है।