बीकानेर। शहर की गंगाशहर थाना पुलिस ने कल रात करवाई करते हुए 6 जुआरियों को पकड़ा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मंगलम सीटी में फ्लैट नंबर 742 में जुआरी रुपयों दाव लगाकर ताशपत्ती खेल रहे थे।
जिनपर एसआई मोनिका के नेतृत्व में टीम गठित कर दबिश दी गई। मौके पर 6 जुआरियों को पकड़ा जिनके कब्जे से 43 हजार रुपए व एक जुआरी ओमप्रकाश लखारा के क़ब्ज़े से 71 ग्राम अफ़ीम बरामद हुई।
तिवाड़ी ने बताया कि ओमप्रकाश लखारा व अन्य पाँच जुआरियों के विरुद्ध संगठित अपराध के तहत जुआ खेलने पर अपराध धारा 3/4 RPGO और 112 बी एन एस व ओमप्रकाश लखारा के क़ब्ज़ा से अफ़ीम बरामद होने पर अपराध धारा 8/18 NDPS धारा में गिरफ़्तार किया गया!
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौरभ तिवाड़ी ने कहा दीपावली के त्योहार के मद्देनज़र विशेष टीमों का गठन कर जुआरियों पर बी एन एस के नवीनतम प्रावधानों के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
