राहुल और पायल ने जीते गोल्ड मेडल, तीन खिलाड़ियों का हुआ राज्य स्तर पर चयन, देखें वीडियो

श्री कोलायत।  8 से 11 अक्टूबर तक बीकानेर और नोखा में शिक्षा विभाग के द्वारा आयोजित हुई जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कोलायत के 6 खिलाड़ियों ने 2 गोल्ड, 3 सिल्वर और 4 कांस्य पदक सहित कुल 9 पदक जीते।

कोच रामावतार सेन ने बताया कि इनमें 14 वर्ष आयु वर्ग में जय महावीर स्कूल के राहुल सेन ने ऊंची कूद में गोल्ड, पायल सैनी ने लंबी कूद में गोल्ड, 100 मीटर दौड़ और ऊंची कूद में सिल्वर, 17 वर्ष आयु वर्ग में तमना ने कांस्य ,19 वर्ष आयु वर्ग में जगदीश जाट ने बांस कूद और त्रिकूद मे कांस्य ,मानवी रामावत ने ऊंची कूद में कांस्य , एम .आर .बी. स्कूल की यशिका माली ने ऊंची कूद में कांस्य पदक जीता। राहुल, पायल और यशिका का राज्य पर चयन हुआ है।