एथलेटिक्स दौड़ प्रतियोगिता में पायल व सुनील ने फाइनल में जगह बनाई, देखें वीडियो

श्रीकोलायत। बीकानेर में चल रही 14 वर्ष आयु वर्ग एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जय महावीर स्कूल की पायल सैनी पुत्री श्री सुनील कुमार सैनी ने क्वार्टर फाइनल के बाद 100 मीटर दौड़ का सेमीफाइनल मुकाबला भी धमाकेदार अंदाज में जीतकर फाइनल में जगह बनाई। पायल सैनी के 100 मीटर दौड़ के फाइनल में पहुंचने से पूरे कोलायत वासियों में खुशी की लहर है।