कोलायत क्षेत्र में झमाझम बारिश के साथ गिरे ओले, किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें

श्री कोलायत। उपखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज बरसात के साथ जबरदस्त ओलावृष्टि हुई। बिठनोक, भोलासर, झझू, हांडला, गोविंदसर, मण्डाल सहित कई गांवों में काफी समय बाद ओलों की बरसात देखने को मिली। ग्रामीणों के अनुसार आसमान से गिरे ओलों ने खेतों में खड़ी मूंग, मोठ, बाजरा और नरमा की फसलों को नुकसान पहुंचाया।

 

 

कई जगहों पर सड़कों और गलियों में ओलों की सफेद चादर बिछ गई, जिससे मौसम एकदम ठंडा हो गया। लोगों ने बताया कि इस मौसम की यह पहली ओलावृष्टि थी, जिसने जहां एक ओर राहत का एहसास कराया, वहीं किसानों के लिए चिंता भी बढ़ा दी। किसान अब कृषि विभाग से सर्वे कराकर नुकसान की भरपाई की मांग कर रहे हैं।