सेवा पर्व पखवाड़ा : संग्रहालय का सामूहिक स्वच्छता कार्यक्रम रहा जारी

बीकानेर। सेवा पर्व पखवाड़े के तहत पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के गंगा राजकीय संग्रहालय का सामूहिक स्वच्छता अभियान बुधवार को भी जारी रहा। सामूहिक स्वच्छता अभियान के तहत संग्रहालय के कार्मिकों ने बीकाजी की टेकरी पर साफ-सफाई की। इस अवसर पर संग्रहालयाध्यक्ष राकेश शर्मा के साथ संग्रहालय कार्मिक राकेश जयपाल, छगन लाल,  भवंरसिंह, भूतपूर्व सैनिक जयराम ने बीकाजी के समाधि स्थल अन्य छतरियों की साफ-सफाई की। परिसर में उगे हुए झाड़-झंखाड़ हटाए गए। शर्मा ने आम नागरिकों से स्मारकों की सफाई एवं उनके संरक्षण के प्रति जागरूकता का आह्वान किया। साथ ही नगर निगम के सहयोग से सफाई का नियमित अभियान चलाए जाने की जानकारी दी।