कोलायत। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड स्थानीय संघ कोलायत का वार्षिक अधिवेशन पंचायत समिति सभागार में मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर सुनिल कुमार के सानिध्य में ईश वंदना से शुभारंभ हुआ कार्य वृत अनुसार स्व परिचय, बबीता मीणा ने शाब्दिक स्वागत व आगुंतको का स्कार्फ पहना कर स्वागत किया।
ट्रेनिंग काउन्सलर जेठमल पुरोहित ने गत वर्ष अधिवेशन का प्रतिवेदन पढ़ कर सुनाया व आगामी कार्यक्रम की रुपरेखा जिला, राज्य परिषद के निर्देशानुसार रुप रेखा को मूर्त रूप देना। खीयाराम सेन संस्था प्रधान प्रतिनिधि ने आय व्यय बजट गत वर्ष आगामी सत्र हेतु बजट वित्त प्रस्तुत किया। पूर्व यूनिट लीडर व शाला शिक्षा परिवार अध्यक्ष भंवरलाल उपाध्याय का स्कार्फ से स्वागत कर मूवमेंट से जुड़े रहे आग्रह सचिव किशनाराम काटिया उजास झझू कोलायत ने किया।

आकाश दीप बाजवा ने आधुनिक समय के साथ चलने व कुलदीप सिंह एम डी नारायण ग्लोबल एकेडमी ने नशा व व्यसन मुक्त विधालय व सुनागरिक कैसे बनाएं अपनी थीम से रूबरू कराया। मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर सुनिल कुमार बालकों के सर्वांगीण विकास हेतु सभी स्कूलों में स्काउट गाइड मूवमेंट से जुड़े।
सचिव किशनाराम काटिया उजास झझू कोलायत ने सभी का आभार प्रकट किया व विधालय में नो बेग डे पर स्काउट गाइड का कालांश नियमानुसार सक्रिय गतिविधियों का संचालन हो। कोटा मनी स्काउट गाइड शुल्क यथा समय पर एल ऐ में जमा कराएं। आगामी दिनों में निर्धारित तिथि में शिविर में सहभागिता सुनिश्चित करें। राष्ट्रगान कर अधिवेशन का समापन अध्यक्षीय अनुमति से हुआ।
